{"_id":"6a1b35e85835812cfc0c64e5","slug":"the-children-enthralled-the-audience-with-their-rendition-of-kumaoni-songs-sitarganj-news-c-242-1-rdp1032-142204-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देकर बच्चों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देकर बच्चों ने बांधा समा
Sun, 31 May 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 31 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत, लोकगीत और कुमाऊंनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सितारगंज प्रथम में आयोजित समर कैंप का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि महेश मित्तल एवं प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कुमाऊंनी भाषा एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता महेश मित्तल ने स्थानीय संस्कृति, भाषा एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित किया।