फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Chief Minister broke protocol to meet the farmers, his convoy got stuck in a traffic jam

Udham Singh Nagar News: किसानों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री ने तोड़ा प्रोटोकॉल, जाम में फंसा काफिला

Wed, 10 Sep 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister broke protocol to meet the farmers, his convoy got stuck in a traffic jam
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को प्रोटोकॉल तोड़ते हुए किसानों से मिलने के लिए निकले। इसके बाद जाम में फंसने के कारण उन्हें किसानों से मिले बिना ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में मत्था टेकने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुंचे।
यहां बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा नेता राजेश कुमार ने सीएम धामी को ग्राम पंचायत ढकिया कला नंबर तीन में बाढ़ के कारण पथरी नदी से हुए किसानों के नुकसान के बारे में बताया। नदी के कटाव से किसानों की कई एकड़ भूमि नदी में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईजीएल से हैलीकॉप्टर में बैठकर देहरादून रवाना होना था। लेकिन उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए किसानों से मिलने की बात कही। प्रशासन को इसकी पहले से जानकारी नहीं थी, इसलिए रास्ते में ट्रैफिक व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपनी गाड़ी से रवाना हुए, उनके साथ काफिले की कई गाड़ियां थीं और कार्यकर्ता भी साथ में थे। संकरे मार्ग होने के कारण रास्ते में जाम की स्थिति बन गई। पांच मिनट तक सभी गाड़ियां रुकी रहीं।
इसके बाद उन्हें किसानों ने मिले बिना ही लौटना पड़ा। देहरादून में उन्हें किसी नियोजित कार्यक्रम में शामिल भी होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed