फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The center of gravity is shown on official plans: Koshiyari

केंद्र की योजनाओं पर गंभीरता दिखाएं अधिकारी : कोश्यारी

Tue, 28 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The center of gravity is shown on official plans: Koshiyari
बैठक लेते कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूर्व सीएम और सांसद भगत सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की एक बैठक हुई, जिसमें भारत सरकार की संचालित योजनाओं की समीक्षा की और शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 
इस दौरान सांसद ने निर्देश दिए कि भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो। ताकि पात्रों को योजनाओं का बोझ हो सके। इसके अलावा स्वास्थ्य, एनएचएआई अधिकारियों को भी बैठक में शामिल किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को शीघ्र ही पात्रों को सौंपे जाए। जिन जॉब धारकों ने 50 दिन से अधिक कार्य किया, उसकी सूची तैयार की जाए। स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड की किश्त समय पर दे। 
विज्ञापन

सांसद कोश्यारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि लाभार्थियों की आपत्तियों का जल्द निदान करे और धनराशि वितरित करे। साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण अंचलों में ओवर हेड टैंक की सर्वे रिपोर्ट भेजी जाएं। बग्घा चौवन व सतपुड़ा की स्वीकृत योजनाओं का काम पूरा करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आदर्श सांसद ग्राम में पिछले वर्ष 15 इंद्रा आवास बनाए गए। 35 बायोगैस संयंत्र स्थापित किए। आदर्श ग्राम के 70 कार्यों का चयन हुआ था। उनमें से 57 कार्य पूर्ण है। स्वच्छ भारत अभियान में जसपुर ब्लॉक को ओडीएफ खुले में शौच मुक्त किया जा चुका है। काशीपुर ब्लॉक को इस माह में ओडीएफ कार्य पूरा हो जाएगा। 2016-17में सभी विकास खंडों को ओडीएफ करने का काम जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों को लाभान्वित करने सहित भारत सरकार की योजनाओं पर तेजी से कार्य होने पर सांसद कोश्यारी ने प्रभारी डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव की पीठ थपथपाई। कहा कि इस तरह के अधिकारियों की कार्यशैली की वजह से ही पात्रों को योजनाओं का लाभ मिलता है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह, डीडीओ आरसी तिवारी, एपीडी रमा गोस्वामी, भीम सिंह, सीईओ नीता तिवारी, डीसी सती, पीएन सिंह, पीके सिंह, रतन सिंह आदि मौजूद थे। 

कोश्यारी ने किया विकास भवन का निरीक्षण
रुद्रपुर। जिला स्तरीय सतर्कता व निगरानी समिति की समीक्षा के बाद सांसद कोश्यारी ने विकास भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित सभागार के सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण का जायजा लिया। साथ ही विकास भवन की सुंदरता पर संतोष जताया। कहा भारत स्वच्छता अभियान पर अधिकारी और कर्मचारी विशेष ध्यान रखे। उन्होंने विकास भवन के विस्तारीकरण के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया।


नेता का दबाव बर्दाश्त नहीं
रुद्रपुर। विकास भवन में बैठक को पहुंचे पूर्व सीएम कोश्यारी जैसे ही गाड़ी में बैठे। वैसे ही एनएचएआई के अधिकारी अनुज वहां पहुंचे। जहां उन्होंने अनुज से एनएच कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट मांगी और कार्यों की फाइल की समीक्षा। निर्देश दिए कि एनएच कार्यों के दौरान अड़चन बन रहे किसी भी दल का नेता या विधायक हो, उसकी सूचना तत्काल उन्हें दे। वह अपने स्तर से उस नेता से निपट लेंगे। नेतागिरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed