{"_id":"6caea0a2331a43742f66f113f06b7045","slug":"the-car-had-disappeared-from-karnal-is-found-in-kashipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल से गायब गाड़ी काशीपुर में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल से गायब गाड़ी काशीपुर में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन पहले हरियाणा से चले एक आईटी संस्थान के चेयरमैन अपनी कार काशीपुर के एक पार्किंग में खड़ी कर कहीं चला गया। उसकी तलाश में काशीपुर पहुंची हरियाणा पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
करनाल (हरियाणा) पुलिस टीम के प्रभारी हैड कांस्टेबिल ज्योति कुमार ने बताया कि करनाल की एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर कहा था कि उसके पति का आईटी संस्थान है। जिसकी ब्रांच उत्तराखंड के काशीपुर सहित यूपी और हरियाणा पंजाब में हैं।
विज्ञापन
उसका पति 29 नवंबर को अपनी इंडिका कार (एचआर 06-एक्स-4432) से घर से गया था, लेकिन घर नहीं लौटा और न ही फोन कर रहा है। कहा कि उसके पति का मोबाइल बंद है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आईटी संस्थान का मालिक पांच दिसंबर को कार काशीपुर पार्किंग में खड़ी कर कहीं चला गया है।
विज्ञापन
उसके साथ एक महिला भी थी। जो दो बच्चों की मां बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गुम व्यक्ति काशीपुर से प्रकाशित एक मैगजीन का प्रतिनिधि भी है। कार के अंदर एक लिफाफा मिला है। जिसमें पिथौरागढ़ लिखा है। एक बैग में वैैष्णो देवी के प्रसाद के पैकेट रखे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि महिला पिथौरागढ़ की निवासी हो सकती है। हरियाणा पुलिस अब आईटी कंपनी के मालिक और महिला की तलाश में जुटी है।