{"_id":"6909b8fdd44c565fa60a5413","slug":"the-bus-carrying-passengers-stopped-at-a-liquor-shop-in-bilaspur-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK News: शराब पीने का मन किया तो ठेके के पास दस मिनट रोक दी रोडवेज बस, फिर चालक ने बोल दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK News: शराब पीने का मन किया तो ठेके के पास दस मिनट रोक दी रोडवेज बस, फिर चालक ने बोल दी ये बात
Tue, 04 Nov 2025 01:57 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:57 PM IST
सार
दिल्ली से टनकपुर जा रही रोडवेज बस के चालक ने बिलासपुर में एक शराब की दुकान के पास बस रोकी, जहां दो यात्रियों ने शराब खरीदी। बस के 10 मिनट तक रुके रहने पर अन्य यात्रियों ने हंगामा किया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिलासपुर में शराब भट्टी के पास रुकी रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से यात्रियों को लेकर टनकपुर जा रही रोडवेज बस को चालक ने बिलासपुर में शराब की दुकान के पास रोक लिया। इस बीच दो यात्रियों ने दुकान से शराब खरीदी और बस 10 मिनट तक रुकी रही। इस पर यात्रियाें ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला के सुधी पाठक ने वीडियो भेजकर बताया कि वे शनिवार की रात को दिल्ली से रोडवेज बस में रुद्रपुर आ रहे थे। रामपुर जिले में चालक ने 10 मिनट तक एक ढाबे पर बस रोकी थी। ढाबे पर बस को रोकने की कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद बस आगे बढ़ी तो उसे हाईवे के बजाय बाजार क्षेत्र से ले जाया गया। चालक ने बस को अंग्रेजी शराब की दुकान के पास रोक दिया। इस बीच बस से दो यात्री उतरे और शराब लेने दुकान पर चले गए। बस रुकने पर महिला यात्रियों ने हंगामा कर चालक की वीडियो बना ली। चालक ने तर्क दिया कि रात होने पर टनकपुर में शराब नहीं मिलेगी इसलिए कुछ देर के लिए बस रोकी है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
विज्ञापन
शराब के ठेके पर बस को रोकना गलत हैं। इस मामले की जांच कराई जाएगी। चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। - केएस राणा, एआरएम, टनकपुर
विज्ञापन