फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The breakdown caused power outages in half the town and several villages.

Udham Singh Nagar News: ब्रेक डाउन ने आधे नगर समेत कई गांवों की बत्ती गुल की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The breakdown caused power outages in half the town and several villages.
रुद्रपुर। बीते मंगलवार को नगर के कई इलाकों के साथ ही जयनगर, छतरपुर समेत कई ग्रामीण इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। सर्द मौसम मेें करीब एक लाख की आबादी ने बगैर बिजली के रात बिताई। 13 घंटे से अधिक समय तक बत्ती न होने से लोग परेशान रहे और उपकरण शोपीस बने रहे।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे नगर के सिविल लाइन, आवास विकास, न्यू डिवाइन सिटी और कई ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई थी। लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे लेकिन पूरी रात बिजली नहीं आई। कड़ाके की सर्दी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से वैकल्पिक संसाधनों की अनुपलब्धता वाले आम लोग अधिक परेशान रहे जिन लोगों के पास इन्वर्टर थे वह भी सुबह तक बैठ गए। बुधवार सुबह 9:30 बजे के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा ने बताया कि मटकोटा बिजलीघर में ब्रेक डाउन होने से दिक्कत आई। रातभर मरम्मत का काम चलता रहा। सुबह करीब नौ बजे खराबी दूर हो गई थी। एक-एक फीडर चेक करने के बाद सुबह साढ़े नौ बजे पूरी तरह से बिजली बहाल कर दी गई।

हाईवे पर पसरा रहा अंधेरा
बिजली नहीं होने से मंगलवार की रात सिडकुल क्षेत्र से टांडा मोड़ तक नैनीताल हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें बंद रहीं। बारिश के बीच हाईवे पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed