{"_id":"6598ea50eeb0e99a5cb46a40fef09011","slug":"the-bike-rider-killed-in-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, शांतिपुरी
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
नगला में हल्द्वानी-बरेली मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिडकुल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाद में इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम पिथौरागढ़ निवासी अशोक राठौर (22) अपनी बाइक से सिडकुल रुद्रपुर से शांतिपुरी आ रहा था। नगला चौराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया और ट्रक के टायरोें से उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद भाग रहा ट्रक चालक लोगों को पीछा करते देख ट्रक को मार्ग पर छोड़कर फरार हो गया। पंतनगर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि युवक वर्तमान में ग्राम नंबर दो सत्संग आश्रम में एक किराए के मकान में रह रहा था और सिडकुल रुद्रपुर में काम करता था।
विज्ञापन