फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The bike hit the car collision

कार ने बाइक को मारी टक्कर

Tue, 14 Feb 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो,सितारगंज। Updated Tue, 14 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार नौ माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि, उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा एक अन्य महिला को भी चोटें आई हैं। दोनों को सीएचसी में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।


  रविवार की शाम करीब आठ बजे पिंडारी निवासी पप्पू सिंह राणा अपनी पत्नी अंजू देवी व नौ माह के बेटे आदित्य राणा और एक अन्य महिला को बाइक से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में बघौरी गांव के पास अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला अंजू देवी की गोद से उसका बेटा आदित्य छिटककर सड़क में गिर गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक में सवार अंजू व दूसरी महिला रामेश्वरी देवी पत्नी धन सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल महिलाओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। जहां अंजू की हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन



शक्तिफार्म में भाजपा की रैली में शामिल होकर घर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी को बस ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से अन्यत्र रेफर किया गया है। वार्ड संख्या चार निवासी राजीव कश्यप (22) पुत्र स्व. रामलाल कश्यप अपनी स्कूटी से साथी युवक वार्ड संख्या पांच निवासी मनोज सिंह (25) पुत्र मान सिंह के साथ शक्तिफार्म कांग्रेस की रैली में शामिल होने गया था। शाम को वह रैली से लौट रहा था। रास्ते में बमनपुरी तिराहा पर एक बस ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे राजीव व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्साधिकारी डा. हर्ष सिंह ऐरी ने दोनों की नाजुक स्थिति को देख उन्हें हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed