Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The audience gathered till late night to watch the Leela.

Udham Singh Nagar News: लीला देखने के लिए देर रात तक जुट रहे दर्शक

Fri, 03 Oct 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The audience gathered till late night to watch the Leela.
खटीमा में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला।- स्रोत- आयोजक।
खटीमा। सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में बुधवार रात कुंभकरण वध, मेघनाद वध व सुलोचना सती लीला संपन्न हुई। देर रात तक चली रामलीला के अंत में सुलोचना पति मेघनाद की मृत्यु होने पर अपने प्राण त्याग देती है।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर से होगी रामलीला

बाजपुर। श्री रामलीला कमेटी बरहैनी की ओर से श्री रामलीला के शुभारंभ पर बृहस्पतिवार को ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा सती माता मंदिर से शुरू होकर श्री रामलीला मंच तक निकाली गई। कमेटी अध्यक्ष गुलशन कुमार गुल्लू ने बताया कि मंचन पांच अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। वहां मोहन चंद्र पांडे, लक्ष्मीकांत सैनी, जगदीश सिंह थे। संवाद
विज्ञापन

मेघनाद, कुंभकर्ण व रावण वध की लीला का मंचन

काशीपुर। रामलीला कमेटी कुंडेश्वरी की ओर से आयोजित रामलीला में 12वें दिन मेघनाद, कुंभकर्ण व रावण वध की लीला का मंचन किया गया। वहां पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष राकेश मोहन लखेड़ा, उपाध्यक्ष गिरजेश खुल्बे, उमेश तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, उमा चंद, राकेश, आनंद बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गूलरभोज में कुंभकरण-मेघनाद का वध

गूलरभोज। रामलीला के दसवें दिन संस्कार भारती के कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण और मेघनाद वध का मंचन किया। हनुमान का संजीवनी बूटी लाना का मंचन खूब सराहा गया। वहां गिरीश दूबे, सुरेन्द्र यादव, पवन डोगरा, सूरज शाह आदि मौजूद थे। संवाद
श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

पंतनगर। शांतिपुरी रामलीला में बुधवार को देर रात रावण वध और श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। रावण के पात्र में संजू टम्टा के अभिनय ने जान फूंक दी। संवाद
मेघनाद वध की लीला का मंचन किया

रुद्रपुर। रोडवेज की मुख्य रामलीला में मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया। शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने किया। राम की भूमिका में मनोज अरोरा, लक्ष्मण गौरव राज बेहड़, हनुमान सुशील गाबा, रावण विशाल भुड्डी, विभीषण सचिन आनंद, सीता गौरव जग्गा, सुग्रीव विशाल अनेजा, अंगद कनव गंभीर, नल आयुष्मान गाबा, नील मनकरन रंधावा रहे। वहां परकमेटी के संरक्षक किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर आदि थे। इधर, विधायक शिव अरोरा ने रामलीला मैदान पर विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये धनराशि की घोषणा की।

अवधपुरी अति रुचिर बनाई, देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई...
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात्रि श्री शिव नाटक क्लब की आयोजित रामलीला मंचन के 13वें दिन कुंभकरण वध व मेघनाद वध तक की लीला का मंचन किया गया। शुभारंभ समाजसेवी व उद्योगपति सुरेश ढींगरा बाबू ने किया। मंच संचालन जॉली कक्कड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed