{"_id":"68e419ae2fc109a598034a9f","slug":"the-attached-land-of-a-defaulter-of-rs-25-crore-was-taken-over-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-133211-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ढाई करोड़ के बकायेदार की कुर्क भूमि पर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ढाई करोड़ के बकायेदार की कुर्क भूमि पर लिया कब्जा
Tue, 07 Oct 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। एसडीएम के निर्देश पर आबकारी देय के दो करोड़ 53 लाख 87 हजार 458 रुपये के बकायेदार की जमीन को कब्जे में लेकर आबकारी विभाग के प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दिया गया।
सोमवार को तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाकर उसे कब्जे में ले लिया। तहसीलदार ने बताया कि आबकारी देय बकायेदार चरनप्रीत सिंह पर करीब दो करोड़ 53 लाख 87 हजार 458 रुपये का बकाया है। बकायेदार की गांव मुड़िया कलां स्थित खाते से 23 खसरा नंबर 74 मि. मध्य कुल रकबा 0.315 हेक्टेयर भूमि एसडीएम की ओर से कुर्क की गई है। राजस्व और पुलिस संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर कब्जे में लेकर आबकारी विभाग के प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र के दस बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद