Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The arrival of fog... low-lying areas drenched in dew, a deepening chill.

Udham Singh Nagar News: कोहरे की दस्तक... ओस से भीगी तराई, बढ़ी ठिठुरन

Mon, 16 Nov 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The arrival of fog... low-lying areas drenched in dew, a deepening chill.
रुद्रपुर। तराई में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। रविवार सुबह कोहरे की दस्तक के साथ ओस की बूंदों ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं पेड़-पौधों और घास पर ओस टपकती नजर आईं।
विज्ञापन

आसमान में दिनभर बादल छाए रहने से धूप के दर्शन भी कम हुए। मौसम में आए बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दिन का तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा लेकिन बादलों की मौजूदगी और सुबह की नमी ने मौसम में ठंडक घोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन ने बताया कि रविवार को क्षेत्र में बादल छाए रहे। सुबह कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कुछ जगहों पर ओस भी देखने को मिलीं। मौसम में इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ा है।
==================
दिनभर छाए रहे बादल, बढ़ी ठिठुरन
काशीपुर। तराई में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह कई जगह बूंदाबांदी हुई तो कहीं पेड़ों से ओस टपकती रही। सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई जिससे लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई।
ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर सड़कों पर हल्का कोहरा छाया रहा जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें चमकती नजर आईं। किसान अवतार सिंह ने बताया कि ओस गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। मौसम में आए बदलाव से सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है जबकि दिन में हल्की धूप खिल रही है। लोगों ने अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है जिससे ठंड और बढ़ सकती है। संवाद

==
खटीमा में हुई बारिश, तापमान में गिरावट
एक मिमी रिकॉर्ड की गई बारिश
खटीमा। क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक हुई रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई है। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अब ठंड के इसी तरह धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। खटीमा में सुबह करीब 8:30 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बारिश जारी रहने के बाद बूंदाबांदी होती रही। दोपहर के बाद हल्की धूप खिली लेकिन बारिश के चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा में करीब एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि बारिश से ठंड बढ़ी है। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed