फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The arbitrariness of tempo-e-rickshaw drivers... a threat to the traffic system

Udham Singh Nagar News: टेंपो-ई-रिक्शा चालकों की मनमानी.. यातायात व्यवस्था पर खतरा

Sat, 28 Mar 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of tempo-e-rickshaw drivers... a threat to the traffic system
रुद्रपुर। शहर में टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी ने यातायात व्यवस्था चौपट कर दी है। स्थिति यह है कि रुद्रपुर के मुख्य चौराहों और बाजार में भयंकर जाम लग जाता है और यातायात सुचारू कराने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। इन चौराहों पर नियमों का उल्लंघन आम बात हो गई है जिससे न केवल लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है बल्कि शहर की सुचारू यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही है।इन दिनों टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी यह मनमानी जारी रहती है। कई बार चालक पुलिस के सामने से अधिक सवारियों को लेकर और विपरीत रूट से गुजर जाते हैं लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। लगातार नियमों के उल्लंघन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बेतरतीब हो गई है।
विज्ञापन

टेंपो और ई-रिक्शा चालक अक्सर सड़क के गलत लेन में चलते हैं और अचानक रुककर यात्रियों को उतारने-चढ़ाने लगते है। इससे अन्य वाहनों चालकों को परेशानी होती है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

डीडी चौक जैसे व्यस्ततम इलाकों में यह समस्या और भी विकट हो जाती है जहां हर समय वाहनों का भारी दबाव रहता है। इसके अलावा यात्रियों से मनमाना किराया और अभद्रतापूर्ण व्यवहार, असुरक्षित तरीके से वाहन चलाते हैं। इनके लिए परिवहन विभाग को रूट और दूरी के अनुसार शुल्क निर्धारित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बुरी स्थिति रुद्रपुर के मुख्य बाजार की हो गई है जहां रविवार के दिन जाम की स्थिति विकराल रूप ले लेती है। चार पहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा के प्रवेश से वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं और इससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां पुलिस की मौजूदगी सिर्फ त्योहारों के समय ही रहती है। अन्य दिन व्यवस्था को संभालने वाला कोई भी नहीं होता। इसके कारण चालक भी मनमाने तरीके से अपने वाहन को आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं।


सड़क पर बढ़ रहा वाहनों का दबाव, सुनने वाला कोई नहीं
रुद्रपुर के डीडी चौक से लेकर त्रिशूल चौक तक सबसे ज्यादा यातायात नियमों का उल्लंघन होता है। रोजाना सुबह से रात तक यहां नई बनी सड़क पर बड़े वाहन, टेंपो चालक अपनी मनमर्जी के मुताबिक अपने वाहनों को खड़े करके चले जाते हैं। इन सड़कों पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed