फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Test Driving Track soon

Udham Singh Nagar News: टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक के लिए भूमि हस्तांतरण की कवायद शुरू

Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Test Driving Track soon
डीएम ने भेजा शिक्षा सचिव को जमीन हस्तांतरण का पत्र
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय में स्वीकृत ऑटोमैटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक के अब अस्तित्व में आने की उम्मीद जाग गई है। ट्रैक के लिए जमीन उपलब्ध न होने से योजना साकार नहीं हो पा रही थी। ऑटोमैटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक न बनने से सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर के छोटे से एरिया में वाहन चालक के लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों का टेस्ट लिया जाता है। बेहद कम जगह वाले अस्थायी ट्रैक पर ही सीज किए करीब 100 छोटे-बड़े वाहन भी खड़े किए गए हैं।

प्रशासन ने ऑटोमैटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक के लिए नगर के केएन झा इंटर कॉलेज परिसर में खाली जमीन को हस्तांतरित कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मोहित कोठारी ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से केएन झा इंटर कॉलेज के परिसर में खाली पड़ी शिक्षा विभाग के स्वामित्व वाली जमीन को परिवहन विभाग को हस्तांतरित करने के लिए विद्यालयी शिक्षा सचिव को पत्र भेजा गया है। जिला प्रशासन के मामले को गंभीरता से लेने से जमीन का मसला जल्द हल होने की उम्मीद है। जमीन उपलब्ध होने के बाद ट्रैक निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed