{"_id":"680d62a7ccf98713ef0cd2e3","slug":"terrorist-attack-alert-on-india-nepal-border-after-terrorist-attack-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir Terrorist Attack : आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, बिहार की सरहद से लगे इलाकों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir Terrorist Attack : आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, बिहार की सरहद से लगे इलाकों पर पैनी नजर
Sun, 27 Apr 2025 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Apr 2025 04:18 AM IST
सार
पहलगाम हमले के बाद पुलिस व सुरक्षा बलों की तरफ से बिहार की सीमा पर आवाजाही करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रक्सौल, किशनगंज और मधुबनी जैसे प्रमुख सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा। file
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम में हुई आतंकी हमले की घटना के बाद शनिवार को खटीमा में भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय खुली सीमा पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और पुलिस फोर्स ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
टीमों ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आने-जाने वाले लोगों के सामान और दस्तावेजों की जांच की। जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही बांग्लादेश की सीमा पर भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व अन्िय सुरक्षा बलों की बारीक नजर है।
विज्ञापन
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारत और नेपाल के बीच आवाजाही कर रहे लोगों की जांच की जा रही है। एसएसबी और झनकइया थाना पुलिस की टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को दिन भर लोगों के दस्तावेजों की जांच में जुटी रही। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित मेलाघाट, झनकईया, सिसैया, वन महोलिया के लोगों को भी जागरूक करते हुए संदिग्धों की सूचना पुलिस थाने में देने को कहा गया।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई संदिग्ध व्यक्ति सीमा पार न कर सके। सभी सीमा चौकियां 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों के लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।
बिहार की सीमा से लगते इलाकों पर विशेष नजर
पहलगाम हमले के बाद पुलिस व सुरक्षा बलों की तरफ से बिहार की सीमा पर आवाजाही करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रक्सौल, किशनगंज और मधुबनी जैसे प्रमुख सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है।
Attack on Terrorism: आतंक पर प्रहार, लश्कर के शीर्ष कमांडर कुट्टे समेत पांच और आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाए
इन इलाकों से आने-आने वाले एक-एक व्यकि्त और गाड़ियों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा में तैनात जवान स्कैनर मशीन से लोगों के सामान की जांच कर रहे हैं। खास तौर पर सबसे व्यस्त बॉर्डर में से एक रक्सौल-बीरगंज सीमा पर एसएसबी की 47वीं बटालियन को तैनात किया गया है। जवान डॉग स्क्वॉड की मदद भी ले रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन