फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar: Ban imposed on applying Tilak and tying Kalava parents reached school

Udham Singh Nagar: तिलक लगाने और कलावा बांधकर आने पर लगाई पाबंदी, मामले ने पकड़ा तूल, अभिभावक पहुंचे स्कूल

Mon, 28 Aug 2023 02:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Mon, 28 Aug 2023 02:15 PM IST
सार

कोतवाल प्रवीण कोश्यारी से मिल अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को विद्यालय से हटा कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar: Ban imposed on applying Tilak and tying Kalava parents reached school
बाजपुर कोतवाल को तहरीर सौंपते अभिभावक। संवाद

विस्तार

स्कूल में तिलक पर पाबंदी लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को प्रधानाचार्य पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने कोतवाल को तहरीर सौंपी। आरोप है कि 21 अगस्त को गांव बन्नाखेड़ा स्थित जीआईसी में तैनात प्रधानाचार्य लाल मोहम्मद अंसारी ने मौखिक रूप से विद्यार्थियों को तिलक और कलावा बांधकर विद्यालय नहीं आने के लिए कहा था।
विज्ञापन


अभिभावकों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाचार्य को विद्यालय से हटाने की मांग की थी। रविवार को अभिभावक कोतवाल प्रवीण कोश्यारी से मिले और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां पर अभिभावक संघ अध्यक्ष चंद्रपाल, सीएमसी अध्यक्ष विनोद सैनी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह मियान, कुलदीप, छोटे लाल, सुचिता आदि थे। इधर, प्रधानाचार्य ने भी कोतवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने एक दूसरे के खिलाफ धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम गढ़ी हुसैन निवासी कमल कुमार ने तहरीर में कहा कि 25 अगस्त की शाम उसका भाई जीत अरोरा किसी काम से बाजार गया था। सुभाष चौक पर मौजूद नितिन, अमित, अंकुर गोला निवासी जसपुर ने अपने साथियों के साथ गाली गलौज कर उसके भाई पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के ग्राम निवारमंडी निवासी नितिन कुमार ने कहा कि 25 अगस्त की शाम को वह अपने दोस्त विनीत के साथ नगर गया था। सुभाष चौक के निकट जीत सिंह उर्फ जीतू निवासी गांव गढ़ी हुसैन उसे देखते ही गालियां देने लगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेशभर में हेरिटेज टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार, जानें आवेदन के लिए जरूरी नियम

जान से करने की नीयत से धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed