{"_id":"589cb7ca4f1c1b865237b6ea","slug":"ten-years-imprisonment-of-a-minor-accused-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार के अभियुक्त को दस वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुराचार के अभियुक्त को दस वर्ष का कारावास
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायालय ने दस साल के कठोर कारावास और 90 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अभियुक्त इरफान पुत्र इरशाद हुसैन निवासी भुजिया फार्म गुरूग्राम थाना सितारगंज के खिलाफ 24 जून 2016 को पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रपट में आरोप लगाया कि वह दो माह तक लगातार उनकी नाबालिग पुत्री से बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने हल्द्वानी से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके साथ पीड़िता को भी बरामद कर लिया। यह मामला स्पेशल पाक्सो कोर्ट नीलम रात्रा की अदालत में चला, जिसमें शासकीय अधिवक्ता उमेश नाथ पांडे और सहायक के रूप में अर्चना पीयूष पंत ने आठ गवाह पेश कर आरोप सिद्ध कर दिया, जिस पर न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ ही 90 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई।