फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tempo Union in Rudrapur

मोदी मैदान में बैठक करने गए ऑटो चालकों को पुलिस ने खदेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tempo Union in Rudrapur
रुद्रपुर में खुशी व्यक्त करते सीएनजी ऑटो यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीडी चौक पर स्थित टेंपो यूनियन का मामला पिछले कई दिनों से सुर्खियों में था। सोमवार को मामला निपटाने के लिए मोदी मैदान में बैठक करने गए सीएनजी ऑटो चालकों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस से काफी कहासुनी होने के बाद चालकों ने बैठक की और स्थानीय समाजसेवी को यूनियन का अध्यक्ष चुना। सोमवार को मोदी मैदान में टेंपो यूनियन अध्यक्ष का मामला निपटाने के लिए पहुंचे ऑटो चालकों और पुलिस के बीच काफी कहासुनी हुई। सुब्रत विश्वास का कहना था कि वह एसडीएम से अनुमति लेकर वहां गए थे। सुब्रत ने एसडीएम से पुलिस वालों की फोन पर बात कराई। इस दौरान श्रमिकों और ऑटो चालकों ने सीएनजी यूनियन के पदाधिकारी चुने।
विज्ञापन

इसके तहत अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, सचिव सुनील कुमार, उपसचिव प्रदीप, कोषाध्यक्ष तापस विश्वास, मीडिया प्रभारी इंद्रपाल, सलाहकार दिनेश भट्ट, संरक्षक कपिल को बनाया गया। सभी पदाधिकारी ने कहा कि यूनियन का कोई पदाधिकारी अवैध रूप से वसूली नहीं करेगा। जो भी रुपये संगठन के माध्यम से चालकों से लिए जाएंगे उनका ऑटो चालकों के परिवार व जरूरत के समय उनका सहयोग किया जाएगा। बैठक के दौरान मजदूर अध्यक्ष दलजीत सिंह, इंकलाबी मजदूर के अध्यक्ष कैलाश भट्ट, बंकिम विश्वास, राजेश प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed