{"_id":"60cb8eb08ebc3e33583ad8f1","slug":"tempo-traveller-slips-into-field-bazpur-news-hld4280797167","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलाखेड़ा के पास हाइवे पर खेत में जाकर पलटा टेंपो ट्रैवलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलाखेड़ा के पास हाइवे पर खेत में जाकर पलटा टेंपो ट्रैवलर
विज्ञापन
बाजपुर। केलाखेड़ा के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर सवारियों से भरा टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस) खेत में जाकर पलट गया। हादसे में सात-आठ सवारियों को चोटें आई है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकला। गनीमत रही कोई अनहोनी नहीं हुई।
बृहस्पतिवार को काशीपुर की ओर से आ रहा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में जा गिरा। मिनी बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर राहगीर मौकेे पर पहुंचे। लोगों ने सवारियों को बमुश्किल बाहर निकला। हादसे में सात-आठ सवारियों को चोटें आईं।
सभी लोग नजदीक के एक अस्पताल से दवाई लेकर अन्य वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए। बताया गया कि वाहन में बीस यात्री सवार थे। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी यात्री नेपाल के बताए जा रहे है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वाहन को क्रेन से बाहर निकाला गया। इधर, बताया गया कि सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।