{"_id":"68127bbb9103f895aa00b808","slug":"tempo-traveller-lost-control-and-overturned-nepali-youth-died-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126377-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, नेपाल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, नेपाल के युवक की मौत
Thu, 01 May 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। हिमाचल प्रदेश से बनबसा जा रहा टेंपो ट्रैवलर किसी अन्य वाहन से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक नेपाली मूल के 41 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चार घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार की देर रात नेपाल के जाजरकोट जिला दैलेख निवासी पदम बहादुर बूढ़ा मगर (41) पुत्र गौर बहादुर मगर शिमला से टैंपो ट्रेवलर में सवार होकर अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र में सरवरखेड़ा गांव के पास फोरलेन पर टैंपो ट्रेवलर किसी अन्य वाहन से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पदम बहादुर बूढ़ा मगर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन में सवार श्रद्धा (26), विनोद लाल (24) भावीलाल (30) व सुरेंद्र (24) निवासीगण हिमाचल प्रदेश को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया।
कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह बृहस्पतिवार तक पहुंचेंगे। परिजनों के पहुंचने पर पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हो पाएगा।