फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tempo operators demonstrated for their demands

Udham Singh Nagar News: टेंपो संचालकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tempo operators demonstrated for their demands
रुद्रपुर। सीएनजी टेंपो यूनियन के नेतृत्व में टेंपो संचालकों ने मांगों के लिए एआरटीओ कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में एआरटीओ कार्यालय परिसर पहुंचे संचालकों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि चालकों से पुलिस प्रशासन, सीपीयू, आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। पुलिस कर्मी चालकों को डरा-धमकाकर हल्द्वानी जेल और कोर्ट तक अभियुक्तों को लाने-ले जाने में टेंपो का उपयोग करते हैं। पैसे मांगने पर वाहन सीज करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने सीएनजी टेंपो के लिए स्टैंड बनाने की भी मांग की। इसके अलावा टेंपो का परमिट चार किमी से बढ़ाकर 16 किमी करने, टेंपो का रूट निर्धारित करने की मांग की। वहां लेखराज, मोहित सिंह, मुनेंद्र सिंह, मेवा लाल, राम किशोर, देव कुमार, अनिल कुमार, कालीचरण आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed