फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Temperature at the threshold of 40 in Terai

Udham Singh Nagar News: तराई में 40 की दहलीज पर तापमान

Sat, 27 Apr 2024 03:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Temperature at the threshold of 40 in Terai
रुद्रपुर। प्रचंड गर्मी से तराई तप रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की दहलीज पर पहुंच गया है। बीते दो दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान के बढ़ोतरी की आशंका जताई है। शुक्रवार को तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद धूप की तपिश तेज होने से सड़कों पर आवागमन में काफी कमी देखा जा रही है। के कारण दोपहर के समय लोग पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी के कारण बाजार क्षेत्र में भी दोपहर के समय सुनसानी नजर आई। संवाद
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम पारा 23 डिग्री और अधिकतम 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तेज धूप के साथ लू चल रही है। वर्तमान में तापमान 38 से 39 डिग्री रह रहा है। एक-दो दिन में यह 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। अब तेज धूप के साथ लू का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। एक सप्ताह तक इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं मिलती नहीं दिख रही है। तेज धूप के चलते सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हो रहा है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलने में भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन




-----

यह बरतें सावधानी
- घर से निकलने से पूर्व लोग पूरे शरीर को ढककर निकलें। ज्यादातर सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।
- बाहर निकलना हो तो सुबह-शाम ही निकलें। दोपहर में बाहर निकलने से सभी लोग बचें।
- बाहर निकलने से पहले पानी पीकर ही निकलें, खाली पेट रहने पर लू लगने की संभावना बनी रहती है।
- अगर थकान महसूस हो तो तुंरत ओआरएस या नींबू, चीनी, नमक का घोल बनाकर पिएं।
------
दो साल का तुलनात्मक तापमान

दिन ---- तापमान 2023 ---- तापमान 2024
20 अप्रैल ---- 38.8 ---- 39
21 अप्रैल ---- 36.5 ---- 37.5
22 अप्रैल ---- 33.0 ---- 36.5
23 अप्रैल ---- 35.0 ---- 37.6
24 अप्रैल ---- 32.6 ---- 37.5
25 अप्रैल ---- 28.0 ---- 37.2
26 अप्रैल ---- 33.0 ---- 39.4
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप व गर्मी में लोग बाहर निकलने से बचें। ऐसे मौसम में खासकर बच्चे व बुजुर्गों की ज्यादा देखभाल करनी है। सभी ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। बाहर निकलने से पूर्व भर पेट पानी पीकर निकलें। सूती कपड़े पहनें। आंखों के बचाव के लिए सनग्लास जरूर लगाएं। शरीर का ताप अधिक हो तो कपड़ा भिगोकर शरीर को पोछें। तबीयत खराब होने पर चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। - डा. आरके सिन्हा, पीएमएस जिला अस्पताल।

------------------------
गर्मी में टोंटी वाले मटकों की डिमांड बढ़ी

काशीपुर।भीषण गर्मी के बीच मिट्टी से बने मटकों और घड़ों की डिमांड बढ़नी शुरू हो गई है। टोंटी लगे हुए मटकों की डिमांड मार्केट में बनी हुई है। इन मटकों की कीमत 120 रुपये से 400 रुपये तक जाती है। इधर बृहस्पतिवार को काशीपुर का तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। मटका बेचने वाली अनु ने बताया कि लोग इन मटकों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। अनिता ने बताया कि वह लोग दो महीने पहले से ही मिट्टी के मटके बनाने शुरू कर देते हैं।
........
सितारगंज में न्यूनतम पारा भी 33 डिग्री

खटीमा/सितारगंज। खटीमा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजकीय थारू इंटर कॉलेज मौसम वैधशाला के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर सितारगंज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
........
प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान



रुद्रपुर - 39.4







काशीपुर - 39-40







जसपुर - 39







खटीमा - 37







केलाखेड़ा - 39







बाजपुर - 38







दिनेशपुर - 39







गदरपुर - 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed