फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tehsil workers attempted suicide by

तहसील कर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 17 Apr 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहसील कर्मी ने नुवान पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने जहर की शीशी छीनकर उसके प्रयास को विफल कर दिया।

विज्ञापन

रामश्याम कालोनी निवासी संजीव चौहान तहसील में प्रति लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे संजीव चौहान तहसीलदार के कमरे में गए और रोना शुरू कर दिया। इससे वहां लोग एकत्र हो गए। समझाने के बाद जब वह बाहर आए तो प्रति लिपिक ने जेब में रखी नुवान की शीशी बाहर निकाल ली। इस पर कुछ लोगों की नजर तहसील कर्मी पर पड़ गई। जैसे ही तहसील कर्मी ने जहर पीने का प्रयास किया, वैसे ही लोगों ने शीशी छीनकर फेंक दी। शोर होने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। प्रति लिपिक को लोगों ने घर पहुंचाया। उसने बताया कि उसका आठ महीने पहले रुद्रपुर से काशीपुर तबादला हुआ था।  अब बिना कारण के ही स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद तबादला जसपुर डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर किया जा रहा है। तहसील कर्मी ने पूर्व एसडीएम पर मनोबल तोड़ने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की सूचना डीएम को भी दे दी गई है। एसडीएम पीएस राणा ने कहा कि कर्मचारी की बात सुनी जाएगी। जो परेशानी होगी उसी आधार पर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed