फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tehsil employees create ruckus against vigilance trap in sitarganj

UK: विजिलेंस ट्रैप के विरोध में तहसील कर्मियों का हंगामा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला; कर्मचारियों ने किया ये दावा

Wed, 29 Jul 2026 08:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: Heera Updated Wed, 29 Jul 2026 08:51 PM IST
सार

सितारगंज तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के बाद संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा की गिरफ्तारी के विरोध में तहसील कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। 

विज्ञापन
Tehsil employees create ruckus against vigilance trap in sitarganj
सितारगंज तहसील में आक्रोशित कर्मचारियों ने शटर पर लगाया ताला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सितारगंज तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के बाद बुधवार देर शाम हंगामा हो गया। संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा की गिरफ्तारी के विरोध में तहसील कर्मचारियों ने तहसील के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। हालांकि, विजिलेंस टीम दूसरे रास्ते से देर रात तक अपनी कार्रवाई में जुटी रही और आना-जाना करती रही।

तहसील कर्मचारियों ने विजिलेंस की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि जिन रुपये को रिश्वत बताया जा रहा है वह सरकारी राजस्व और ऋण वसूली की धनराशि थी। उनका कहना है कि विभागीय प्रक्रिया के तहत राजस्व वसूली की जा रही थी लेकिन इसे रिश्वत का मामला बनाकर कार्रवाई कर दी गई। कर्मचारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। इधर, तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि जिन दो कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है वह विभागीय कार्य कर रहे थे। संबंधित धनराशि राजस्व व केसीसी ऋण की वसूली प्रक्रिया के तहत जमा की जानी थी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी डीएम को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने भी चेतावनी दी कि जब तक डीएम स्तर से कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर, विजिलेंस के प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार का दावा है कि पीड़ित से बंधनमुक्ति और आरसी खत्म कराने के घूस मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed