Udham Singh Nagar News: युवक ने 13 साल की किशोरी को गोली मारी...घायल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी
सिरौलीकलां में एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी को गोली मार दी। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली किशोरी के बाएं हाथ के आर पार हो गई। आनन-फानन में परिजन घायल किशोरी को सीएचसी लेकर आए। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा के सिरौलीकलां में एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी को गोली मार दी। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली किशोरी के बाएं हाथ के आर पार हो गई। आनन-फानन में परिजन घायल किशोरी को सीएचसी लेकर आए। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
सिरौलीकलां के वार्ड 19 निवासी अशफाक पल्लेदारी का काम करता है। सोमवार की दोपहर एक युवक ने उसके घर के दरवाजे को खटखटाया। इस पर उसकी 13 साल की पुत्री इलमा ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही युवक ने इलमा के सिर पर तमंचा तान दिया। खुद को बचाने के लिए इलमा ने हाथ से तमंचा हटाने का प्रयास किया। इसी बीच तमंचे से चली गोली इलमा के बाएं हाथ से आर पार हो गई। इस दौरान किशोरी की बहन बाहर निकलकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
ये पढ़ें- CM Dhami: सीएम ने आम्रपाली विवि में आयोजित अभिनंदन समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी
इस दौरान परिजन घायल इलमा को लेकर सीएचसी पहुंचे। सूचना पर पहुंचे एसओ पुलभटटा रविंद्र सिंह बिष्ट ने मामले की जानकारी की। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोरी के घर के पास ही रहता है। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।