फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Teenager physical molestation and Video Viral

धान रोपाई के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Jul 2020 01:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Teenager physical molestation and Video Viral
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA

एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक और उसके साथियों पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। बताया गया कि युवक किशोरी को धान की रोपाई के लिए दिहाड़ी पर काम करने ले गया था। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


26 जून को एक गांव की किशोरी को इसी गांव का एक युवक धान की रोपाई कराने के लिए दिहाड़ी पर लेकर गया था। आरोपी ने गन्ने के खेत में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पहुंचे आरोपी के चार साथियों ने किशोरी का वीडियो बनाया। दो जुलाई को आरोपी युवक ने किशोरी को फिर बुलाया, लेकिन किशोरी के मना करने पर आरोपी ने वीडियो को वायरल कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी ने युवकों से वीडियो न बनाने की गुहार भी लगाई थी। लेकिन आरोपियों ने किशोरी को डरा धमकाकर वीडियो बनाई। वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के पिता से जाकर शिकायत की। जिस पर आरोपी के पिता ने कुछ धनराशि देने और कहीं जाकर बेटी का निकाह करने की धमकी देकर पीड़िता के पिता को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने गांव के कुछ लोगों को साथ ले जाकर कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो बनाने वाले चार युवकों के नाम जांच के बाद मुकदमे में शामिल होंगे। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी की उम्र तस्दीक की जा रही है। इधर, सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed