{"_id":"5e1235138ebc3e8801067a0b","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-sitarganj-news-hld3684082121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता/खटीमा। परिवार से बगावत कर अपने प्रेमी के घर रह रही एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। डॉ. केसी पंत की सूचना पर एसडीएम मनीष बिष्ट ने घटनास्थल का मुआयना किया। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव का चंपनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रेमी के साथ रह रही किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। उसे खटीमा के चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉ. केसी पंत ने उसे मृत घोषित किया। सूचना पर पुलिस ने खटीमा की एसडीएम मनीष बिष्ट की मौजूदगी में नाबालिग के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 15 वर्ष है, जो पिछले काफी समय से अपने परिवार से बगावत कर प्रेमी के संग उसके घर रह रही थी। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में खटीमा कोतवाली की एसआई बबीता और नानकमत्ता के एसआई ललित चौधरी भी मौजूद रहे। वहीं बताया गया कि मृतका की मां किसी मामले में हल्द्वानी जेल में बंद है। चर्चा है कि एक धर्मस्थल पर दोनों ने शादी कर ली थी।
विज्ञापन
चार माह पहले रिश्तेदार ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप
नानकमत्ता। चार माह पूर्व नाबालिग मृतका के रिश्तेदार ने पुलिस को तहरीर दी और 26 अगस्त को दो लोगों पर भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तहरीर में कहा कि जब उसका साला और पत्नी घर पर नहीं थे तो 25 अगस्त दोनों आरोपी उसकी भतीजी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था। समझौता होने की वजह से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं हो सका।