फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teenager dies in road accident in jaspur

Accident: घर पहुंचने की जल्दी में ले लिया शॉर्टकट, बाइक चला रहे किशोर की मौत; अमन ने नहीं पहना था हेलमेट

Mon, 13 Jan 2025 11:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

घर पहुंचने की जल्दी में शॉर्टकट लेना एक किशोर की जान को भारी पड़ गया। हाईवे से सर्विस रोड में उतरा किशोर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान देहरादून में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Teenager dies in road accident in jaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जसपुर में घर पहुंचने की जल्दी में शॉर्टकट लेना एक किशोर की जान को भारी पड़ गया। हाईवे से सर्विस रोड में उतरा किशोर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान देहरादून में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान किशोर ने हेलमेट नहीं पहना था।

 

मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद अनस (16) पुत्र मोहम्मद सईद शनिवार शाम फैज-ए-आम रोड स्थित डेयरी से दूघ लेकर बाइक से घर लौट रहा था। घर आने की जल्दी में उसने हाईवे के सही रास्ते को छोड़कर दूसरी ओर से जा रही सर्विस रोड को चुना। पतरामपुर मार्ग स्थित पुल के सर्विस रोड पर उसकी सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक वाहन छोड़ भाग गया।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अनस को एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे काशीपुर रेफर किया गया। स्थिति नाजुक देख यहां से भी घायल को रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई शहजाद ने बताया कि रविवार को जौलीग्रांट देहरादून में उपचार के दौरान अनस की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव घर ले आए। कोतवाल जगदीश सिंह ढकारिया ने बताया कि दूसरा बाइक सवार मौके से गायब था। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस टीम प्रत्येक दिन चालानी कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन देने से बाज नहीं आ रहे हैं। जसपुर क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में 700 वाहनों का चालान कर 62 वाहनों को भारी जुर्माने के साथ सीज किया गया है। इनमें अनावश्यक रूप से बाइक पर घूमने वाले नाबालिग और हुड़दंगी शामिल हैं। - अभय कुमार सिंह, एसपी, काशीपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed