फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teenage girl swallowed poison under suspicious circumstances and died

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने गटका जहर, मौत

Sat, 17 May 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl swallowed poison under suspicious circumstances and died
काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने किसी जहरीला पदार्थ गटक लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र निवासी शाहिद की 16 वर्षीय बेटी समरीन ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर में बीती 14 मई की शाम को जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब परिजनों ने उसको मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी 15 मई की शाम को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे समरीन के पिता ने बताया बुधवार को उनकी इकलौती बेटी ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जब परिजनों को जानकारी हुई तब निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया उनके दो बेटे व एक बेटी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed