{"_id":"684b2d8580a5c7aab60c0801","slug":"teenage-girl-missing-from-home-jcb-driver-suspected-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125844-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घर से लापता हुई किशोरी, जेसीबी चालक पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घर से लापता हुई किशोरी, जेसीबी चालक पर शक
Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ईद के दिन एक किशोरी घर से लापता हो गई। पिता ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए जेसीबी चालक पर उसे ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम मलसी निवासी ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह परिवार के साथ नवंबर 2023 में रोजगार के लिए हरियाणा के थाना बादली ग्राम लाडपुर बादली स्थित ईंट भट्टा पर ईंट बनाने गया था। ईंट भट्टा पर काम करने वाले जेसीबी चालक ने उनकी नाबालिग बेटी से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। चालक अपने बदमाश किस्म के दबंग साथियों के सहयोग से उस पर नाबालिग बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगा। स्थानीय क्षेत्र में चालक का वर्चस्व देख वह बिना कानूनी कार्रवाई किए जून 2024 को अपने गांव वापस आ गए।
गांव आने के बाद भी उनकी बेटी जेसीबी चालक से बात करती रही। उसकी पत्नी ने फोन पर चालक से बात कर काफी समझाया, लेकिन वह बेटी से शादी के लिए अड़ा रहा। आठ जून को वह मजदूरी पर गया था और घर पर ईद के अवसर पर काम में व्यस्त थी। इस दौरान उनकी बेटी घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि बेटी किसी अनजान लड़के के साथ कार में बैठकर रुद्रपुर हाइवे की तरफ गई थी। उसने बताया कि उसे यकीन है कि बेटी को जेसीबी चालक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।