फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Team Selected For Santosh Trophy

Udham Singh Nagar News: संतोष ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड टीम का चयन

Sat, 14 Oct 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Team Selected For Santosh Trophy
रुद्रपुर में चयनित फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के साथ महासचिव अख्तर अली। स्रोत- ​एसोसिएशन। - फोटो : Association
15 से 24 अक्तूबर तक 77वीं हीरो सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का होगा आयोजन
विज्ञापन

रुद्रपुर। 77वीं हीरो सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) का आयोजन पंजाब के अमृतसर में 15 से 24 अक्तूबर तक किया जाएगा। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन ने इसके लिए प्रदेश के सीनियर बालकों की टीम का चयन कर लिया है। एसोसिएशन के महासचिव अख्तर अली ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर काशीपुर रोड स्थित कार्बेट फुटबॉल क्लब में लगाया गया है।

यह खिलाड़ी हुए चयनित
नैनीताल के अभय बिष्ट, पौड़ी के अमित बिष्ट, देहरादून के शशांक राणा, चंपावत के अजय बिष्ट, देहरादून के अक्षय थापा, चमोली के राजवीर पंवार, केआर फुटबाल क्लब के आदेश गणेश फढ़ते, अल्मोड़ा के अक्षय धर्मशक्तू, देहरादून के अनुज रावत, हल्द्वानी के हिृतिक वालिया, चंपावत के मुकुल सिंह, रामनगर के यश बिष्ट, अल्मोड़ा के कविंद्र सिंह, देहरादून के अभिषेक रावत, पिथौरागढ़ के सत्यम बिष्ट, देहरादून के दिव्यांश अस्वल व हर्ष भर्तवाल, पौड़ी के अंकित रावत, देहरादून के आयुष बिष्ट, पौड़ी के सत्येंद्र सिंह नेगी, कार्बेट फुटबॉल क्लब के नसीम अहमद शामिल हैं। टीम कोच जतिन बिष्ट, सहायक टीम कोच भुवन जोशी, गोलकीपर कोच विवेक गुप्ता, टीम मैनेजर राजेश चंद्र व टीम फिजीओ गौरव भाटी रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed