फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Munshi dies after being hit by a tractor-trolley loaded with paddy in rudrapur

रुद्रपुर: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय मुंशी की मौत

Tue, 06 Oct 2026 03:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 06 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 45 वर्षीय रामकिशोर गंगवार ट्रॉली के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Munshi dies after being hit by a tractor-trolley loaded with paddy in rudrapur
रामकिशोर गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धान के सीजन के बीच मंगलवार सुबह रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मुंशी की मौत हो गई। तीन पानी डैम के पास हुंडई नेक्सा शोरूम के सामने पीछे से आई धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामकिशोर गंगवार सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर से गुजर गई।

विज्ञापन

दूधिया नगर वार्ड 13, गली नंबर तीन निवासी रामकिशोर गंगवार पुत्र डालचंद गंगवार मूल रूप से मिलक, रामपुर के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे वह बाइक से जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

रामकिशोर पिछले 15-20 वर्षों से भगवती एंटरप्राइजेज में मुंशी का काम कर रहे थे। गल्ला मंडी आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गिग्गा ने हादसे की जानकारी दी। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed