{"_id":"68d1a65eb98565593105ab7d","slug":"teachers-will-write-a-letter-to-pm-modi-in-blood-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-130428-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएम मोदी को खून से पत्र लिखेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएम मोदी को खून से पत्र लिखेंगे शिक्षक
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती को निरस्त किए जाने की मांग के लिए राजकीय शिक्षक संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखेगा। इसके लिए जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।
राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार से वार्ता में आश्वासन मिला था पर एक दिन बाद ही सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी गई। इसको लेकर संघ ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री को प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने और सभी स्तरों पर शत-प्रतिशत पदन्निति के लिए सभी शिक्षक अपने खून से पोस्टकार्ड लिखेंगे। 25 से 30 सितंबर के बीच गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और कुमाऊं मंडल में हल्द्वानी या अल्मोड़ा में बड़े पैमाने पर विरोध जुलूस का आयोजन किया जाएगा। सभी शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र के विधायक और मंत्रियों का घेराव करेंगे। साथ ही सभी प्रभारी प्रधानाचार्य अपना कार्यभार छोड़ेंगे। साथ ही शिक्षा विभाग के जितने भी व्हाट्सएप ग्रुप बने हैं, उसको छोड़ेंगे। सभी राजकीय शिक्षकों को मूल्यांकन और टीईटी परीक्षा से मुक्त करने को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड को पत्र लिखेंगे। जनपदीय क्रीड़ा का बहिष्कार और मिड-डे-मिल संबंधी कोई भी सूचना नहीं दी जाएगी। शिक्षामंत्री के लिए बुद्वि-शुद्धि यज्ञ किया जाएगा।