फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers protest against the attack on the Director of Education

Udham Singh Nagar News: शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में शिक्षकों का हल्ला बोल

Sun, 22 Feb 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against the attack on the Director of Education
रुद्रपुर। देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में जिले के शिक्षा विभाग ने शनिवार को हल्ला बोला। उन्होंने सीईओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम नितिन भदौरिया को सौंप दिया। उन्होंने विधायक और उनके साथियों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में उस समय हलचल मच गई जब देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर उनके कार्यालय में घुसकर रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा की मौजूदगी में विधायक के साथियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में शिक्षा निदेशक का सिर फटने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन

घटना को लेकर पूरे राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शासन-प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और शिक्षा अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं का संचालन भी होना है। ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्य बहिष्कार की चेतावनी सरकार के लिए एक चुनौती साबित हो सकती है।
यहां सीईओ केएस रावत, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र मिश्रा, दर्शन सिंह नेगी, प्रमोद पांडे, झलक रानी, भुवन ओझा, काजल रावत, गिरीश शर्मा, दयाशंकर पांडे, कृष्ण राम आर्य, आलोक राय आदि मौजूद थे।

-------------------

एक जनप्रतिनिधि के सामने उसके साथियों का इस तरह एक अधिकारी पर हमला करना घोर निंदनीय है। जब एक सरकारी कर्मचारी का ये हाल है तो जनता का क्या होगा। - केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed