फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers Gets Notice

Udham Singh Nagar News: कूटरचित दस्तावेज पर पदोन्नति ले रहा सहायक शिक्षक, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 27 Apr 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers Gets Notice
भवन निर्माण में अनियमितता पर हुआ था निलंबन, जारी हुई थी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

रुद्रपुर। जसपुर के एक सहायक अध्यापक के सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रतिकूल प्रविष्टि के बावजूद भी चयन वेतनमान और पदोन्नति लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्र ने सहायक अध्यापक को स्पष्टीकरण जारी किया है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलिया सितारगंज में भवन निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता का दोषी पाते हुए शिक्षक को निलंबित किया गया था और जांच में दोष सिद्ध होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। आरोप है कि शिक्षक की ओर से कूटरचना के तहत अभिलेख तैयार कर वर्तमान में वेतनमान और पदोन्नति का लाभ लिया जा रहा है। इधर इस मामले की शिकायत डीएम से की गई थी। मामला संज्ञान में आने पर कराई गई जांच में पाया गया कि सही तथ्यों को छिपाकर और प्रतिकूल प्रविष्टि न मिलने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त किया गया है, जो न केवल नियम विरुद्ध है बल्कि कूटरचित तरीके से तथ्यों को विलोपित करना गंभी अपराध की श्रेणी में आता है। इस पर सहायक अध्यापक को आगामी 05 मई को सभी साक्ष्यों सहित कार्यालय में उपस्थित होने का स्पष्टीकरण जारी किया गया है। डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसमें सभी साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच में जो सही होगा, वैसी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed