{"_id":"6abeae2da354cb185406cf9c","slug":"teachers-burned-copies-of-the-nps-ups-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-149591-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिक्षकों ने एनपीएस-यूपीएस की प्रतियां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिक्षकों ने एनपीएस-यूपीएस की प्रतियां जलाईं
Fri, 02 Oct 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए लागू हुई नई पेंशन स्कीम और यूपीएस स्कीम के विरोध में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने काला दिवस मनाया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में शिक्षकों ने सांकेतिक रूप से एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाईं।
इस अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की जिला अध्यक्ष (महिला) जमुना पटवाल ने कहा कि एक ओर तो मंत्री, सांसद, विधायक अपने लिए पुरानी पेंशन की व्यवस्था को बरकरार रख रहे हैं। दूसरी ओर जो कर्मचारी पूरे 60 वर्ष तक सेवा करता है, उसे नई पेंशन का झुनझुना दे दिया गया है। कहा कर्मचारी-शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए पूर्व से चली आ रही पुरानी पेंशन ही मिलनी चाहिए। इस दौरान जमुना पटवाल, विष्णु दत्त, विश्वजीत राम श्रीवास्तव, हरपाल सिंह, अमर बहादुर सिंह, प्रभाकर दुबे, जीवन पांडे, मदन पाल रूहेला, लता आर्या, राखी कश्यप आदि रहीं।
शिक्षक और कर्मचारियों ने फूंका पुतला
बाजपुर। पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने से गुस्साए सरकारी शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एनपीएस और यूपीएस का पुतला फूंका। बृहस्पतिवार को शिक्षक और कर्मचारी एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन कर उन्होंने एनपीएस और यूपीएस पुतला फूंका। वहां दिनेश चौहान, महेंद्र यादव, मनोज चौहान, अनिल कौशिक, वीर सिंह, जसवंत भारती, संजीव गुप्ता, पंकज सरना, दिनेश राठौर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
पेंशन प्रणाली दिवस पर विशेष शिविर आयोजित
रुद्रपुर। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस के अवसर पर जिला कोषागार कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल ने कर्मचारियों को एनपीएस संबंधी आवश्यक बातें बताईं। शिविर में ऑनलाइन डीडीओ लॉगिन में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। वहां कृष्ण प्रसाद थपलियाल, दिनेश कुमार सिंह, हरीश सिंह, सूरज मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
--
कर्मचारियों ने फूंका एनपीएस और यूपीएस का पुतला
गदरपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर एनएमओपीएस उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर शाखा के जिलाध्यक्ष डीपी सिंह के नेतृत्व में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों और शिक्षकों ने विकासखंड सभागार कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने एनपीएस (नई पेंशन योजना) और यूपीएस (एकीकृत पेंशन योजना) का पुतला फूंककर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि उनके हितों की रक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू किया जाना चाहिए। इस मौके पर मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, रविंद्र आर्य, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री विवेक पंवार, मुकेश कुमार, रोहन गुप्ता, शंभू प्रसाद जोशी, प्रीतपाल सिंह, सचिन कालड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
एनपीएस के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी प्रतियां
जसपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) जसपुर में बृहस्पतिवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एनपीएस की प्रतियां जलाकर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई। पुरानी पेंशन बहाली मंच के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि एक अक्तूबर 2004 को लागू हुई एनपीएस का शिक्षक और कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में पंकज अग्रवाल, भूपेंद्र चौहान, विमल चौहान, नरेंद्र राणा, दीपक कुमार, राजाराम आदि रहे। संवाद