फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teacher doing job with fake mark sheet was sacked

Udham Singh Nagar News: फर्जी अंक पत्र से नौकरी कर रहा शिक्षक हुआ बर्खास्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher doing job with fake mark sheet was sacked
रुद्रपुर। शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की नौकरी भले ही ग्रेजुएट को मिलती हो, लेकिन एक युवक ने हाईस्कूल फेल होने के बाद भी जुगाड़ की गणित लगाकर नौकरी हासिल कर ली। दस साल तक यह शिक्षक बच्चों को पढ़ाता रहा। जांच के बाद फर्जी अंक पत्र मिलने पर विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चीकाघाट में सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे मुुकेश कुमार निवासी मुरादाबाद ने एक दशक से ज्यादा समय तक बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया। एक शिकायत के बाद शिक्षक का अंक पत्र जांचा गया तो हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी पाई गई। विभाग की ओर से एसआईटी का गठन भी किया गया था जिसके बाद शिक्षक को निलंबित कर मामले की जांच उपशिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव को सौंप दी गई।
विज्ञापन

उप शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जांच की तो शिक्षक का असली अंक पत्र भी सामने आ गया, जिसमें वह हाईस्कूल में फेल पाया गया। शिक्षक का इंटरमीडिएट का अंक पत्र भी फर्जी पाया गया। कई अन्य अधिकारियों ने भी इस मामले में विधिवत जांच की, जिससे फर्जी अंक पत्र की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक जनवरी 2022 से ही निलंबित चल रहा था। मामले की पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

---इनसेट---
32 शिक्षक हो चुके हैं बर्खास्त
रुद्रपुर। फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षकों पर विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में विभाग 32 शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त कर चुका है। कई शिक्षकों की विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed