फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teacher dies in road accident in jaspur

Uttarakhand: करवाचौथ पर उजड़ गया सुहाग, मातम में बदली त्योहार की खुशियां, पति की मौत की खबर सुन पत्नी बेहोश

Mon, 21 Oct 2024 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 21 Oct 2024 04:57 PM IST
सार

जसपुर में सुहाग की सलामती के पर्व करवाचौथ पर एक महिला का सुहाग उजड़ गया। सड़क हादसे में ध्यान नगर गांव निवासी शिक्षक की देर शाम मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Teacher dies in road accident in jaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जसपुर में सुहाग की सलामती के पर्व करवाचौथ पर एक महिला का सुहाग उजड़ गया। सड़क हादसे में ध्यान नगर गांव निवासी शिक्षक की देर शाम मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार की देर शाम शिक्षक मनोज कुमार (35) अपनी बाइक से करवाचौथ का सामान खरीद कर नगर से घर जा रहे थे। कलियावाला रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने उन्हें घायलावस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur Protest: आंदोलित श्रमिकों ने शुरू किया आमरण अनशन, नारेबाजी की; 18 दिन चलाया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार के दिन मातम में बदली खुशियां
वह रुद्रपुर में शिक्षक थे। मनोज के निधन की सूचना मिलने पर करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए पति का इंतजार कर रही पत्नी बेहोश हो गई। पर्व की खुशी मना रहे परिजनों में मातम छा गया। उन्होंने अपने पीछे 15 वर्षीय एक पुत्र को छोड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना की तहरीर अभी नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed