फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IMA expresses displeasure over the portrayal of doctors in the film

Udham Singh Nagar News: फिल्म में डॉक्टरों के चित्रण पर आईएमए में नाराजगी

Fri, 30 Oct 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
IMA expresses displeasure over the portrayal of doctors in the film
जसपुर। अभिनेता सनी देओल की फिल्म सूर्या अंत से आरंभ तक के टीजर में डॉक्टरों को नकारात्मक रूप में दिखाने पर चिकित्सकों में नाराजगी है। डॉक्टरों का कहना है कि फिल्म में गलत चित्रण चिकित्सा पेशे के प्रति लोगों के भरोसे को नुकसान पहुंचा सकता है। चिकित्सा क्षेत्र में किसी की गलती के आधार पर पूरे डॉक्टर समुदाय को गलत ठहराना उचित नहीं है। आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. एमपी सिंह ने बताया कि इलाज महंगा होने के पीछे दवाइयों की कीमत, गंभीर मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े कई कारण हो सकते हैं। सीएमएस जसपुर डाॅ. डीएम गहलोत ने बताया कि फिल्में समाज की सोच को प्रभावित करती हैं। इसलिए चिकित्सा जैसे संवेदनशील पेशे को पर्दे पर दिखाते समय जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. दानिश मेहर ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में जहां भी खामियां हैं उन पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed