फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Indefinite strike by roadways employees begins today

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल आज से

Fri, 30 Oct 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike by roadways employees begins today
काशीपुर। तीन माह के लंबित वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार (आज) से बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को परिवहन निगम मुख्यालय में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने यह एलान किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मुकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में कर्मचारियों का कार्य-बहिष्कार और बसों का चक्का जाम रहेगा। दीपावली के त्योहारी सीजन में बसों के चक्का जाम और दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध से परिवहन निगम के लिए दोहरी मार पड़ रही है। काशीपुर डिपो की सहायक महाप्रबंधक इंदिरा भट्ट ने बताया कि कर्मचारियों यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है ताकि बसों का संचालन हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed