{"_id":"68127d03888e73b3e7078ca7","slug":"tdc-is-paying-more-than-msp-on-wheat-seeds-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-124138-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गेहूं बीज पर एमएसपी से अधिक भुगतान कर रहा टीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गेहूं बीज पर एमएसपी से अधिक भुगतान कर रहा टीडीसी
Thu, 01 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड बीज और तराई विकास निगम (टीडीसी) अपने बीज उत्पादक कृषकों को गेहूं बीज पर एमएसपी से अधिक भुगतान कर रहा है। उत्पादकों को गेहूं बीज की सामान्य प्रजातियों पर एकमुश्त 2740 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। 87 प्रतिशत रिकवरी के सापेक्ष 2500 रुपये प्रति क्विंटल अग्रिम भुगतान दिया जा रहा है।
डीएम और एमडी टीडीसी के अनुसार गेहूं बीजों के अंतग्रहण का लक्ष्य 87 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेहूं की पर्वतीय प्रजातियों के प्रमाणित बीज का अग्रिम भुगतान 2567 रुपये और एकमुश्त भुगतान 2807 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है। गेहूं की पर्वतीय प्रजातियों के आधारीय बीज का अग्रिम भुगतान 2697 रुपये व एकमुश्त भुगतान 2937 रुपये की दर से हो रहा है। अभी तक बीज उत्पादकों को दो करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया भी जा चुका है।