फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tax evasion was under the guise of solution plan

समाधान योजना की आड़ में कर रहे थे टैक्स चोरी

Fri, 03 May 2019 12:57 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 03 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion was under the guise of solution plan
tax

समाधान योजना की आड़ में टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। जीएसटी की मोबाइल टीम ने यूपी के मुरादाबाद से टैक्स चोरी कर माल ला रहे ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। जीएसटी विभाग ने पकड़े गए माल के व्यापारियों के खिलाफ जीएसटी नियमों के अंतर्गत जुर्माने की कार्रवाई की।

विज्ञापन


  राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने सहायक आयुक्त अनिल सिन्हा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुरादाबाद से आ रहे ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें टैक्स चोरी कर लाया जा रहा सामान मिला, जिस पर टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया। सहायक आयुक्त सिन्हा ने बताया कि 20 से 75 लाख रुपये तक टर्नओवर वाले व्यापारियों को समाधान योजना का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन


इसमें व्यापारी को एक फीसदी से पांच फीसदी तक का टैक्स देना होता है, जिसका तिमाही रिटर्न जमा किया जा सकता है। बिल पर टैक्स चार्ज भी नहीं करना होता है। बताया कि कपड़ा व्यवसायी बीते काफी समय से अपने परिवार के लोगों के आधार कार्ड लगाकर इस योजना के तहत यूपी समेत अन्य प्रदेशों से माल खरीदकर ला रहे हैं और योजना में दिखाकर टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इस योजना के तहत कोई भी व्यापारी बाहरी प्रदेश में माल नहीं बेच सकता। इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिलेगा। सूत्रों की माने तो दिल्ली से भी इसी तरह टैक्स की चोरी कर माल लाया जाता है। इसको लेकर मोबाइल टीम निगरानी बरत रही है। अन्य कई और बड़े व्यापारी टीम की रडार पर हैं। बताया कि पकड़े गए सामान के व्यापारियों पर जीएसटी नियमों के तहत जुर्माना लगाया है और संबंधित रिपोर्ट सेक्टर अधिकारियों को भेजी गई है। इसके साथ ही विस्तृत रिपोर्ट एसटीएफ को भी भेज दी गई है। टीम में राज्य कर अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिवेदी, शंकर राम आर्या आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed