फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tata Motors Wins Sidcul Premiere League

सिडकुल प्रीमियर लीग पर टाटा मोटर्स का कब्जा

Mon, 11 Mar 2019 12:04 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tata Motors Wins Sidcul Premiere League
cricket shimla
 सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित सिडकुल प्रीमियर लीग पर टाटा मोटर्स की टीम ने कब्जा जमाया है। रविवार को 31वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में फाइनल मुकाबला टाटा मोटर्स और सेंचुरी पेपर के बीच खेला गया। 
विज्ञापन

सेंचुरी पेपर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाए। अनुज ने 33  और अरविंद ने 24 रनों का योगदान दिया। टाटा मोटर्स के लिए शाहनवाज खां ने सर्वाधिक तीन और अजय बिष्ट ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाटा मोटर्स की टीम ने 19.4 ओवरों नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अपनी टीम के लिए संदीप ने 32 और पंचम ने 28 रन बनाए। मुख्य अतिथि 31 वाहिनी पीएसी के सेनानायक ददन पाल ने विजेता टीम को पुरस्कार बांटे।  दीपक उनियाल को बेस्ट बॉलर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया जबकि शनवाज खां को बेस्ट बेट्समैन, पंचम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहां पर अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार, विजय जेठी, रणजी खिलाड़ी मयंक मिश्रा ,सीके नायडू खिलाड़ी दिनेश पंवार, अंडर 14 खिलाड़ी उदित शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुधांशु उपाध्याय और कैलाश बिष्ट ने निभाई जबकि स्कोरर विशाल भुड्डी रहे। वहां पर नवीन टम्टा, तेज राम भगेल, आर के माहेश्वरी, मो. इलियास, सुनील शर्मा, संतोष कुमार, राहुल, मोहन, आलोक श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा आदि थे। 
विज्ञापन

फोटो 10आरडीपी 21पी: रुद्रपुर में हुई सिडकुल प्रीमियर लीग की ट्राफी के साथ विजेता टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed