फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tarvinder Marvah Appeals farmers to Organise and United

किसानों के आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रही है सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tarvinder Marvah Appeals farmers to Organise and United
काशीपुर/सितारगंज। दिल्ली के पूर्व विधायक और किसान नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस के कार्यकर्ता कृषि कानून को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को डराने और आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को काशीपुर मीडिया सेंटर में पत्रकारों से मुखातिब मारवाह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे आंदोलन में गुरु सिंह सभा किसानों के साथ है। उन्होंने बताया कि आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए वह तराई के दौरे पर हैं। वहां पर वेट लिफ्टर राजीव चौधरी, अर्जित सिंह, संदीप चीमा, वीरजोत सिंह ग्रेवाल आदि थे। इधर, सितारगंज में शुक्रवार को किसान गुरप्रीत सिंह औजला के प्रतिष्ठान पर मारवाह ने किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिना डरे किसान कृषि कानून के विरोध में अपना आंदोलन जारी रखें। किसानों से संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़कर आंदोलन में भाग लेने की अपील भी की। इससे पूर्व उन्होंने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक अरदास की। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हसनैन मलिक, सरताज अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed