फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Target to double the income of farmers by 2022

2022 तक किसानों की आय दोगुना करना है लक्ष्य 

Thu, 01 Feb 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Thu, 01 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Target to double the income of farmers by 2022
काशीपुर श्रीराम लीला मैदान में जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों की समृद्धि और खेतों की हरियाली के लिए भाजपा सरकार गंभीर है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना है। इसके लिए सरकार किसानों को दो प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर दो दर्जन किसानों को एक-एक लाख के चेक बांटे गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को रामलीला मैदान में काशीपुर में 142.96 करोड़ की लागत से प्रस्तावित योजनाओं के शिलान्यास करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के सहकारिता विभाग द्वारा एक अक्तूबर 2017 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन


इसके तहत प्रदेश भर में वृहद कृषक ऋण मेले आयोजित कर काश्तकारों को दो फीसदी ब्याज दर पर एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक करीब एक लाख 20 हजार काश्तकार इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इसके साथ ही राज्य के करीब 20 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है। सीएम ने कहा कि लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार जल्द ही आसान किश्त पर जरूरतमंदों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराने के लिए योजना ला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार उन्मूलन पर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और खाद्यान्न घोटाले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई कर घोटाले बाजों को जेल का रास्ता दिखाया है। कहा कि छात्रवृत्ति मामले में भी सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेगी। सभा में केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री मनसुख ने कहा कि विकास के लिए सड़कों की कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 12 हजार करोड़ की बारहमासी सड़क के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग की 100 किमी की सड़क मंजूर की गई है।


राज्य में अगले तीन वर्षों के अंतराल में 36 हजार करोड़ की लागत से सड़कें प्रस्तावित है। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक हरभजन सिंह चीमा (काशीपुर), पुष्कर धामी (खटीमा), आदेश चौहान (जसपुर) आदि ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने की। संचालन दान सिंह रावत ने किया। वहां पर चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, नरेंद्र मानस, जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, महापौर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, चौधरी खिलेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed