फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   T20: Garhwal beat Kumaon by six wickets

टी-20 : गढ़वाल ने कुमाऊं को छह विकेट से हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
T20: Garhwal beat Kumaon by six wickets
रुद्रपुर के एमिनिटी स्पोर्ट्स मैदान में टी-20 मैच खेलतीं कुमाऊं व गढ़वाल की दिव्यांग टीमें। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दिव्यांगों के स्टैंडिंग टी-20 क्रिकेट गोल्ड कप मुकाबले में गढ़वाल-11 ने कुमाऊं-11 की टीम को छह विकेट से हराया। कुमाऊं की टीम ने 149 रन बनाए। जवाब में गढ़वाल की टीम ने लक्ष्य को 19 ओवर हासिल कर लिया। गढ़वाल-11 के अक्षत बालियान को पांच विकेट लेने और 41 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स मैदान में दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से हुए टी-20 मैच में गढ़वाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। कुमाऊं-11 की टीम निर्धारित ओवरों 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में गढ़वाल ने 150 रन का लक्ष्य 19 ओवर में पूरा कर लिया। मैच में कमेंट्री शिवॉय अरोरा ने की।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमिनिटी पब्लिक स्कूल के निदेशक सुभाष अरोरा व विधायक प्रतिनिधि हरप्रीत ग्रोवर ने खिलाड़िायों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। वरिष्ठ क्रिकेट कोच गिरीश पटवाल व एसोसिएशन के अध्यक्ष तारा सिंह के साथ मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पैर से दौड़ लगा कर की बेहतरीन बॉलिंग
कुमाऊं की टीम से खेल रहे बागेश्वर निवासी अरविंद सिंह ने सिर्फ एक पैर होने के बावजूद अच्छी बॉलिंग की। वहीं फील्डिंग में भी उन्होंने कोई बॉल मिस नहीं की। इसी तरह गढ़वाल की टीम से अल्मोड़ा निवासी संतोष अधिकारी ने एक हाथ से अच्छी बैटिंग कर सभी को प्रभावित किया जिसके लिए उन्हें विशेष पुरस्कार भी दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed