फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Swami Vivekananda's life is a source of inspiration for the whole world

Udham Singh Nagar News: स्वामी विवेकानंद का जीवन पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत

Fri, 12 Jan 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's life is a source of inspiration for the whole world
पंतनगर में स्वामी सर्वलोकानंद को सम्मानित करते कुलपति डाॅ. एमएस चैहान। स्रोत आयोजक
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विवेकानंद स्वाध्याय मंडल की ओर से विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कृषि महाविद्यालय सभागार में हुई गोष्ठी में कुलपति डाॅ. एमएस चौहान ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित देश का मार्ग प्रशस्त करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान के सिद्धांत पर चलने से ही देश विश्व गुरु बन सकता है।
विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सारे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आने वाले समय में स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणियों के अनुरूप भारत निश्चित रूप से विश्व के सर्वाधिक उदीयमान देश के रूप में स्थापित होगा। असम के हाथी (पशु) चिकित्सक पद्मश्री डाॅ. कुशल ने भी अपने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता कृषि डाॅ. शिवेंद्र कश्यप ने किया। इस दौरान एक पुस्तक के विमोचन सहित साधु बैंड के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। वहां पर को-काॅर्डिनेटर सृष्टि गुप्ता, सरिता, राजेंद्र चड्डा, आर. श्रीनिवासन, जगदीश, कुलसचिव डाॅ. केपी रावरेकर और विवेकानंद स्वाध्याय मंडल से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed