{"_id":"6adc6708bbfdf6f35c03eaf5","slug":"suspicious-death-of-newly-married-woman-in-rampura-udham-singh-nagar-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: रम्पुरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दो माह पहले हुई थी शादी, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: रम्पुरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दो माह पहले हुई थी शादी, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Sat, 24 Oct 2026 01:36 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:36 PM IST
सार
रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड 24 में शुक्रवार रात नवविवाहिता सुमन (24) की संदिग्ध मौत हो गई। दो माह पहले ही उसकी शादी राकेश कोली से हुई थी। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रुद्रपुर शहर के रम्पुरा के वार्ड नंबर 24 में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। सुमन (24) की शादी महज दो माह पहले राकेश कोली से हुई थी। बेटी की मौत की खबर शनिवार सुबह मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। मृतका के पिता मदन लाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूचना पर एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मदन लाल ने बताया कि शादी के बाद से ही सुमन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह ससुराल पक्ष की मांग पूरी नहीं कर सके। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शादी को सात साल से कम समय होने के कारण पुलिस ने एसडीएम रुद्रपुर को सूचना दी। इसके बाद तहसीलदार दिनेश कुटोला मोर्चरी पहुंचे और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन