फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suspended Jaspur teacher set to go to his affiliated place

Udham Singh Nagar News: जसपुर के निलंबित शिक्षक का संबद्ध वाले स्थान पर जाना तय

Sat, 11 Apr 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Suspended Jaspur teacher set to go to his affiliated place
जसपुर। नगर निवासी अमित कुमार त्यागी राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूत मिल जसपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें बीती 21 फरवरी को गंभीर अनुशासनहीनता और अनैतिक कृत्यों के आरोप में निलंबित कर बीईओ कार्यालय सितारगंज में संबद्ध किया था।
विज्ञापन

डीईओ ने बताया कि जांच में शिक्षक पर नशे में सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप सही पाए गए थे। आरोप है कि शिक्षक ने बीईओ कार्यालय जसपुर के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने की कोशिश की। उन पर कार्यालय समय के बाद परिसर में वाहन के भीतर मदिरापान करने और नशे की स्थिति में अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन

डीईओ मिश्रा ने बताया कि शिक्षक पर पूर्व में नियम विरुद्ध तरीके से चयन वेतनमान का लाभ लेने का भी आरोप था जिसे निरस्त किया गया। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में शिक्षक को बीईओ कार्यालय सितारगंज में संबद्ध किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed