फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Survey started

रुद्रपुर नगर निगम की सम्पति का जीआइर्एस सर्वे शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Survey started
रुद्रपुर शहर का दृश्य। - फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम क्षेत्र की संपत्ति की जानकारी और हाउस टैक्स की ऑनलाइन प्रक्रिया का कार्य तेज हो गया है। बृहस्पतिवार से नगर निगम ने शहरी क्षेत्र की संपत्ति का जीआईएस सर्वे (जियोग्राफिक इनफारमेशन सिस्टम) शुरू कर दिया है। इस सर्वे के दायरे में व्यावसायिक प्रतिष्ठान, पार्क, मैदान, स्कूल आदि आएंगे। फरवरी से ड्रोन के माध्यम से जीआईएस सर्वे होगा।
विज्ञापन

शहरी विकास निदेशालय ने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और रुद्रपुर नगर निगम के सर्वे के लिए नोएडा की जीआईएस कंसोर्टियम कंपनी के साथ अनुबंध किया है। निगम क्षेत्र में आने वाली संपत्ति की जियो टैगिंग की जाएगी। सर्वे के दौरान संपत्ति किसके नाम पर दर्ज है और क्षेत्रफल की जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसके बाद प्रत्येक संपत्ति को एक नंबर दिया जाएगा और जीआईएस मैप बनेगा। यह सर्वे 18 माह में पूरा होना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुंचे कंपनी के संयोजक मो. जुनैद ने बताया कि रुद्रपुर नगर निगम के सभी 40 वार्डों में सर्वे किया जाएगा। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर 38 से की गई है। पहले दिन वार्डो का डोर डू डोर सर्वे किया गया है। निगम क्षेत्र की संपत्ति के उपलब्ध ब्योरे को निगम के पोर्टल में दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस टैक्स जमा करने में होगी आसानी
रुद्रपुर। परिसीमन के बाद निगम के वार्ड 20 से बढ़कर 40 हो गए हैं लेकिन निगम अभी तक सिर्फ 20 वार्डों से ही हाउस टैक्स वसूल रहा है। वर्तमान में करीब बीस हजार लोग ही निगम को हाउस टैक्स दे रहे हैं जबकि कुल आबादी एक लाख 75 हजार के करीब है। सर्वे के बाद नगर निगम के नगर सेवा पोर्टल पर हाउस टैक्स को ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed