फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Survey of Barheni Airport

बरहैनी में एयरपोर्ट के लिए टीम ने किया सर्वेक्षण

Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Survey of Barheni Airport
बरहैनी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
 नैनीताल जिले के बरहैनी के वन क्षेत्र में एयरपोर्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को प्रारंभिक सर्वे के लिए नई दिल्ली से पहुंची छह सदस्यीय टीम ने बरहैनी के उत्तरी बीट का निरीक्षण किया। टीम ने राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों से साथ बरहैनी नर्सरी में बैठक कर मंथन भी किया। टीम शुक्रवार को एयरपोर्ट मामले पर अध्ययन करेगी।

बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियोजन विभाग के संयुक्त प्रबंधक देबोतोष मोइत्रा ने टीम के साथ बरहैनी जंगलात क्षेत्र के उत्तरी बीट, बरहैनी से धूरिया एवं राय खत्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने बरहैनी उत्तरी बीट में भूमि की समतलता का अवलोकन, समुद्र तल से प्रस्तावित स्थल की ऊंचाई का अध्ययन, प्रस्तावित स्थल की लोंगिट्यूड एवं लेटिट्यूड (जीपीएस) पोजीशन, बौर नदी से नैनीताल हाईवे की दूरी, नैनीताल जिले की सीमा क्षेत्र का अवलोकन, प्रस्तावित स्थल के नीचे वाटर लेवल की जानकारी, प्रस्तावित स्थल से हरिपुरा बिजलीघर की दूरी सहित कई बिंदुओं का अध्ययन किया। 
विज्ञापन

टीम में आर्केट प्रबंधक एके लाकरा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियरिंग विभाग के जेई अभ्यम शुक्ला, एजीएम (सीएनएस) संजय अग्रवाल, श्याम शर्मा, रुद्र कुमार, बाजपुर एसडीएम एपी बाजपेयी, तराई केंद्रीय वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद तिवारी, आंदोलन के अगुवा केशव कुमार पासी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एयरपोर्ट का सर्वे कराने के लिए 12 अप्रैल को प्रदेश के मुख्य सचिव और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच देहरादून में बैठक कर निर्णय लिया गया था। इसी फैसले के अनुसार, प्रारंभिक सर्वे करने के लिए बृहस्पतिवार को टीम पहुंची। इधर, सर्वे टीम पहुंचने पर बरहैनी क्षेत्र के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। इनमें मुख्य रुप से वीरेंद्र बिष्ट, कमल भट्ट, योगेश मुनगली, खीम दानू आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed